Sunday, March 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग:भाई को बचाने आए युवक को...

Jalandhar में निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग:भाई को बचाने आए युवक को गोली मारी, परिचित का हाल जानने के लिए आया था

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव नगर निवासी युवक सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए घायल सौरव के छोटे भाई बोबी ने बताया कि वे टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं और उनका दफ्तर बल अस्पताल के पास ही है। बीती रात वे अपने एक परिचित का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक साथी को पास के पेट्रोल पंप से पानी लाने के लिए भेजा।
वहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथी पर हमला कर दिया। बोबी का दोस्त अपनी जान बचाने के लिए भागकर अस्पताल के पास पहुंचा। जब बोबी ने बीच-बचाव कर उन युवकों को समझाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
भाई को बचाने आए सौरव पर चलाई गोली
मारपीट की सूचना मिलते ही बोवी के बड़े भाई सौरव सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही सौरव ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने देसी कट्टे से उन पर गोली चला दी। गोली सौरव के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना के तुरंत बाद बोबी ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सौरव की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments