Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsTarantaran में दिन दहाड़े आप Sarpanch की हत्या, शादी के कार्यक्रम में...

Tarantaran में दिन दहाड़े आप Sarpanch की हत्या, शादी के कार्यक्रम में मारी गोली

पंजाब के तरनतारन में एक शादी समारोह में आप सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई

पंजाब के तरनतारन जिले में एक शादी समारोह के दौरान एक गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसस वहां अफरा-तफरी मच गई. शादी का कार्यक्रम तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहा था. उसी दौरान दो युवकों ने गांव ठठियां महंता से आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं गोली लगने से मृतक का चचेरे भाई घायल हो गया. मैरिज हाॅल का सीसीटीवी कैमरा खराब था, जिस कारण घटना रिकाॅर्ड नहीं हो पाई. वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या में सेमी ऑटोमैटिक AK 47 और 9mm पिस्टल का इस्तेमाल किया गया.
जब अस्थायी DGP राजनीतिक मंच पर सरकार की तारीफ करते हैं, तो राज्य का लॉ एंड ऑर्डर तो भगवान भरोसे ही रहता है. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि पंजाब की बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर सीमा क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री व गृह मंत्री भगवंत मान और अस्थायी DGP गौरव यादव ने तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

6 फरवरी को भी हुई थी आप नेता की हत्या

वहीं बीते 6 फरवरी को जालंधर में एक गुरुद्वारे के पास आम आदमी पार्टी के एक लीडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, दो हमलावरों ने AAP लीडर लकी ओबेरॉय पर करीब से 10 राउंड गोलियां चलाईं थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments